प्रियंका ने भारत को बताया ‘मूर्खों का देश’, कितना सच कितना झूठ ?

0
502
Priyanka

जब से प्रियंका गांधी राजनीति में कांग्रेस महासचिव के तौर पर सक्रिय हुई हैं बार -बार किसी ना किसी बात पर चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नाम से ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि’ भारत मूर्खों का देश है। जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि ढोंगी, पाखंडियों के शाही स्नान पर करोड़ों रुपए खर्च कर देती है।’ जैसे ही यह ट्वीट वायरल हुआ हज़ारों की संख्या में इस पोस्ट को शेयर किया गया। लेकिन यह खबर पूरी तरह फेक थी क्योंकि प्रियंका का आधिकारिक ट्वीटर 11 फरवरी,2019 को लॉन्च हुआ है जिस से अभी तक कुछ भी पोस्ट नहीं किया गया है। दरअसल वह ट्वीट प्रियंका गांधी के नाम से बने एक फर्जी एकाउंट से पोस्ट किया गया था जिसे अब डिलीट भी कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइम्स फैक्ट चेक को भी वायरल पोस्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

यह उन लोगों का काम है जो अपने मनोरंजन के लिए नामी हस्तियों की फ़ोटो लगाकर फर्जी एकाउंट बनाते हैं और फिर बाद में उन्हें डिलीट कर देते हैं। क्योंकि अगर ट्विटर पर प्रियंका गांधी कीवर्ड सर्च करें तो अनगिनत ऐसे कितने ही फर्जी एकाउंट आपके सामने खुल जाएंगे। इनमें से कुछ प्रियंका के सपोर्टर्स की भूमिका में नज़र आ रहे है और अधिकतर फर्जी खबरे फैला कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। सच तो यह है कि अभी प्रियंका गांधी अपने आधिकारिक ट्वीटर से राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को फॉलो कर रही है औरअब तक उनके 18000 से ऊपर फॉलोअर बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here