उत्साह और उल्लास से मनाया भाजपा नेता राव नरबीर सिंह का जन्मदिन:

0
165

जन्मदिन पर फूल-मालाओं से हुआ राव नरबीर सिंह का स्वागत।

राव साहब हमारे मार्गदर्शक : राकेश यादव।

गुरुग्राम।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुग्राम स्थित जॉन हॉल सिविल लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव और उनके साथियों ने फूल-मालाएं पहनाकर राव नरबीर सिंह का स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

  • कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। तालियों की गड़गड़ाहट ने परिवेश को नई ऊर्जा से भर दिया। इसी उल्लास और हर्ष भरे माहौल के बीच राकेश यादव ने मंच से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया और नरबीर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
  • राकेश यादव ने कहा, “हरियाणा सरकार में मंत्री रहते हुए श्री राव साहब ने जिन-जिन दायित्वों को संभाला वो मेरे जैसे हजारों भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए एक प्रेरणा है।
  • मुझे खुशी है कि बतौर उपाध्यक्ष मुझे श्री राव साहब के सानिध्य में जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों को करने का अवसर मिला; ना सिर्फ राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी मैंने श्री राव साहब से काफी कुछ सीखा है।”
  • साथ ही राकेश यादव ने नरबीर सिंह को अपना मार्गदर्शक बताते हुए ईश्वर से उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।
  • बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन काफी बड़े स्तर पर किया गया था जिसमें भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। प्रतिभोज में कई तरह के लजीज पकवान और मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी।

  • कार्यक्रम के अंत में राव नरबीर सिंह ने सभी लोगों से मिली स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित की दिशा में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने हेतु कटिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • इस अवसर पर सरपंच इंद्रजीत, कुलदीप यादव, लखन, विजयपाल, प्रीतम, जयपाल, विनोद, हरिओम त्यागी, धर्मपाल, ईश्वर, ब्रह्म, प्रीतम, शेर सिंह वजीरपुर, नवीन, योगेंद्र दौलताबाद एवं पार्षद राकेश यादव, कुलदीप यादव , ब्रह्म यादव, संजय प्रधान, मंगतराम बागड़ी, सुभाष सिंगला, सुभाष फौजी, हेमंत सैन, अनूप सिंह,धर्मबीर, महेश दायमा, यशपाल बत्रा, उदयवीर अंजना, योगेंद्र सारवान, कपिल दुआ,साहब राम लिल्लु व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here