देश के महानायक ने ली शपथ- आज होगी मीटिंग

0
707
PM Shapth Samaroh

30  मई का दिन देश के लिए एक इतिहसिक दिवस बन गया इसदिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री राजनाथ कोविंद के उपस्थिति में देश विदेश से आये हजारो गणमान्य हस्तियों के सामने ईश्वर को साक्षी मान कर लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ ली| जिसका उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये धन्यवाद भी किया और आज शाम 5 बजे BJP कार्यालय में एक स्पैशल मीटिंग भी बुलाई गयी है जिसमे शायद मंत्रियों को विभाग विभाजित के बारे में विचार विमर्श किया जाये|

विपक्ष पार्टी के नेता राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजटरीवाल सहित विदेशों से भी मंत्रीगण आये हुए थे|

मोदी जी के साथ साथ साथ मंत्रिमंडल के 58 सदस्यों ने भी ईश्वर को साक्षी मान कर शपथ ग्रहण की| जिसमे 24 कैबनिट मंत्री, 9  राज्य प्रभार मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल है| सबसे चौकाने वाली बात ये है की इसबार मोदी जी ने 40 % नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी है| बीजेपी राष्ट्रीए  अध्यक्ष अमित शाह को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है| विदेश मंत्री रह चुकी सुषमा स्वराज  को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया इसपर उन्होंने अपने एक  ट्वीट के जरिये मोदी जी को विदा सन्देश लिखकर  उनका धन्यवाद् भी किया|

भारत सरकार के पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को भी कैबनिट में शामिल किया गया है| इन्हे मोदी जी के बहुत करीबी माना जा रहा है|

झारखंड के अर्जुन मुंडा (पूर्व सीएम), कर्नाटक के प्रह्लाद जोशी (बीजेपी नेता ), अरविंद सावंत ( शिवसेना नेता) ,  महेंद्र नाथ पांडे (यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष) व अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। राजस्‍थान में बड़ी भूमिका देने के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत प्रमोट किया गया है। बिहार के भूमिहार नेता गिरिराज सिंह को भी नई सरकार में वाहवाही मिली है|

इसके इलावा बहुत से पिछली बार की बीजेपी सरकार में बहुत कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिली| मेनका गांधी, सुरेश प्रभु, जेपी नड्डा, राधा मोहन सिंह इनके इलावा राज्य मंत्री की सूचि में आने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, जुआल ओरम, जयंत सिन्हा, एसएस अहलुवालिया, विजय गोयल, के. अल्फोंस, रमेश जिगाजिनागी, राम कृपाल यादव, अनंत कुमार हेगडे़, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनंत गीते, हंसराज अहीर, पोन राधाकृष्‍णन, विजय गोयल, अनंत कुमार हेगड़े, पीपी चौधरी, राम कृपाल यादव और विजय सांपला को भी मंत्रिपरिषद में कोई जगह नहीं दी गयी|

शायद आज शाम 5 बजे की मीटिंग के बाद सामने आएगा कि किस को कौन सा विभाग दिया जायेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here