Former INLD chief Ashok Arora joins Congress

0
772
Former-INLD-chief-Ashok-Arora-joins-Congress

कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के पूर्व इनेलो प्रमुख अशोक अरोड़ा

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख Ashok Arora (अशोक अरोड़ा) दो पूर्व विधायकों प्रदीप चौधरी और सुभाष गोयल के साथ यहां रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गये है।

Ashok Arora के अलावा, तीन बार के पूर्व सांसद और कलायत क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जय प्रकाश भी कांग्रेस में शामिल हुए। जिस वजह से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और ज़्यदा मजबूत हो गई है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओ का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत करते हुए पार्टी महासचिव और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में ऐसे हालात बनगे कि जिससे हर भारतवासी को रोजगार दिया जा सके और साथ ही बच्चो को अच्छी एजुकेशन दी जायेगी जिससे हमारा देश तरक्की करेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां खुद को हाशिये पर महसूस कर रही हैं। इन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि सिर्फ यही पार्टी राज्य और देश के हित में काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती है।

उन्होंने कहा है कि, “कांग्रेस आजादी की लड़ाई के समय से ही ऐसी ताकतों से लड़ती रही है।” इस मौके पर पार्टी राज्य प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा कि ये इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं, क्योंकि इन्हें पार्टी और इसके नेतृत्व पर भरोसा है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनके आने से राज्य में कांग्रेस मजबूत होगी।

Read More News

Congress-NCP alliance – Maharashtra Legislative Assembly

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here