MS Dhoni: चेन्नई की शान एमएस धोनी की धमाकेदार बल्लेबाजी, नतमस्तक हुए कप्तान:

0
215
ms dhoni
ms dhoni

MS Dhoni:

  • महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी ओवरों में तूफानी बैटिंग के कारण चेन्नई सुपर किंग ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया।
  • जीत हासिल करने के बाद कप्तान रविंद्र जडेजा धोनी के सामने नतमस्तक हो गए। एम एस धोनी की इस फनिशिंग को देखकर अंबाती रायडू ने भी उनके आगे हाथ जोड़ लिए।
  • इस मैच में मुंबई ने मैच में पकड़ बना ली थी परंतु एमएस धोनी ने अंत ओवरों में मैच को चेन्नई के नाम कर दिया।
  • कप्तान रविंद्र जडेजा ने मैच का फिनिश देखकर धोनी को झुक कर सलाम किया और शुक्रिया भी किया।
  • अंबाती रायडू ने MS Dhoni से हाथ मिलाने से पहले उनके आगे हाथ जोड़ लिए, वह भी उनकी काबिलियत को सलाम कर रहे थे।
  • बाकी खिलाड़ी भी धोनी की बल्लेबाजी से काफी ज्यादा खुश थे। यही तक की सपोर्ट स्टाफ के मेंबर ने भी धोनी को सैल्यूट किया।

जडेजा ने की प्रशंसा:

  • रविंद्र जडेजा ने बोला जैसे मैच की गति चल रही थी उन्हें लगता था कि वह आज जीत नहीं पाएंगे।
  • पूरी टीम तनाव में थी,परंतु वह सब यह भी जानते थे कि बैटिंग पिच पर महान बल्लेबाज अभी खड़ा है और अगर यह बल्लेबाज आखिरी गेंद तक खेलता है तो मैच जीता कर ही जाएगा।
  • जडेजा ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अभी भी मैच के फिनिशर है।

आखिरी ओवरों की कहानी:

  • सीएसके को मैच जीतने के लिए अंतिम 3 ओवर में 42 रन चाहिए थे।
  • 18 ओवर में धोनी ने एक चौका और प्रिटोरियस नें 1 छक्का लगाया और 19 ओवर में सीएसके के 11 रन ओर जुड़ गए।
  • अब अंतिम ओवर में 17 रन सीएसके को चाहिए थे।ओवर की पहली गेंद पर प्रिटोरियस आउट हो गए।
  • दूसरी गेंद पर ब्रावो ने धोनी को स्ट्राइक दी। धोनी ने तीसरी गेंद पर जबरदस्त छक्का और चौथी गेंद पर फाइन लेग पर एक चौका लगा दिया।
  • पांचवी गेंद पर 2 रन और अंतिम गेंद पर एक चौका लगाकर मैच को जीत लिया।