Earth Hour:आज शनिवार को 8:30 बजे से 9:30 तक रहेगा अर्थ आवर, जनता से लाइटें बंद रखने की अपील:

    0
    157
    earth hour 2022
    • भारतीय समय के अनुसार आज रात 8:30 पर पूरी दुनिया में अर्थ आवर मनाया जाएगा।
    • इस दौरान सभी दुनिया भर के लोग 1 घंटे के लिए अपने घर और दफ्तर की लाइट बंद रखेंगे।
    • इसको हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है।
    • इसमें लोग पर्यावरण की संरक्षण के लिए मुहिम में शामिल होते हैं।
    • लोगों को पर्यावरण का संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह हर साल मनाया जाता हैं।

    पृथ्वी घंटे की शुरवात:

    Earth Hour's powerful symbolism continues to gain momentum | WWF

    इस मुहिम की शुरुआत साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में हुई थी। साल 2008 में 35 देशों ने अर्थ आवर मनाना शुरू किया था, परंतु अब तो यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है।इस को मनाने का सिर्फ एक ही उद्देश्य है , कि लोगों को जागरुक करना पर्यावरण के संरक्षण के प्रति। कुछ देशों में यह अभी शुरू भी हो चुका है, जापान और साउथ कोरिया की तस्वीरें साझा की गई हैं जहां लोग बत्तियां बंद कर उर्जा बचाने की मुहिम अर्थ और में शामिल हो रहे।

    भारत में 2009 से हर साल मनाया जा रहा है। भारत के 58 शहर के लोग लाइट बंद बंद करके अर्थ आवर मोमेंट को सपोर्ट करते हैं। इस दौरान स्कूल कॉलेज सेलिब्रिटी नेता और आम लोग अपने घर की लाइट बंद करते हैं और इस मोमेंट का हिस्सा बनते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here