द्रौपदी मुर्मू: संघर्ष की रात जितनी ज्यादा अँधेरी होती है, सफलता का सूरज उतना ही तेज चमकता है।

    0
    227
    Draupadi Murmu:  New President of India

    Draupadi Murmu: New President of India.

    आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना ही ‘अंत्योदय’है।अंतिम छोर का व्यक्ति अब देश का प्रथम नागरिक है।

    ◆ आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।

    ◆ एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ।

    ◆इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

    ◆श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं।यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।

    ◆यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने वाली है। निश्चित रूप से उनका राष्ट्रपति बनना जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

    ◆ उनके निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी दुखों, संघर्षों और समर्पण से भरी रही है। पति और दो बच्चों की मौत के बाद उनकी जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रही है। एक पार्षद से महामहिम तक के सफर में वें कभी विपरीत परिस्थितियों से नहीं घबराई।’

    ◆उनका सामान्य परिवार से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का सफर प्रेरणादायी है और वह महिला सशक्तिरण का चमकता उदाहरण है।

    ◆ राजनीति में आने से पहले वह शिक्षक थीं। मुर्मू ने ससुराल की अपनी जमीन एक स्कूल को दान कर दिया है, जिसमें 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

    सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास:

    ◆भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास,
    और यह संकल्प आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
    श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के साथ समाज के वंचित पीड़ित शोषित वर्गों का प्रतिनिधित्व दिलाने की बात प्रमाणित हुई है।

    यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है।

    ◆ दायित्व चाहे शिक्षक का हो, संगठन का हो, जन प्रतिनिधि का हो या फिर राज्यपाल का द्रौपदी मुर्मू जी ने अभी तक अपने सभी दायित्वों को बहुत अच्छे से निभाया है।

    ◆ हमें पूरा विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा।
    आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी की सक्षम अध्यक्षता में देश विश्वगुरु बने, यही मंगलकामना है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here