Maharashtra elections: BJP’s Parag owns 500 crores

0
624
Maharashtra elections BJPs Parag owns 500 crores

महाराष्ट्र चुनाव: BJP’s Parag (पराग) 500 करोड़ के मालिक

916 प्रत्याशी दागी है और 1007 करोड़पति है ( BJP’s Parag ) भाजपा के पराग ( BJP’s Parag ) 500 करोड़ के मालिक है घाटकोपर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पराग शाह सबसे ज्यादा रईस हैं। उनके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर मालाबार हिल सीट से भाजपा प्रत्याशी मंगल प्रभात लोढ़ा 441 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय जगताप के पास 245 करोड़ की संपत्ति है। वहीं 59 प्रत्याशियो ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों के लिए 3,237 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 3,112 प्रत्याशियों के शपथपत्र का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की है। बाकी125 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके शपथपत्र में जानकारी स्पष्ट नहीं है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, 29 फीसदी यानी कि 916 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 600 के खिलाफ गंभीर मामले चल रहे हैं। चार प्रत्याशियों पर दुष्कर्म और 67 प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं।

 इस रिपोर्ट के अनुसार, 3,112 में से 1007 यानी कि 32 प्रत्याशी फीसदी करोड़पति हैं। 2014 में हुए पिछले चुनाव में 1095 प्रत्याशी(47 फीसदी) करोड़पति थे। इस बार प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.21 करोड़ है, जबकि पिछले बार 4.65 करोड़ रुपये थी।

Read More News

Rajjo kept ‘Karva Chauth’ fast for Chulbul Pandey of Dabangg 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here