IPL 2022: किया प्यार का इजहार IPL के दौरान:

0
237
Boyfriend-Girlfriend Expressed love during IPL:

Boyfriend-Girlfriend Expressed love during IPL:

लड़की ने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, गले लगाकर लड़के ने रिंग पहनी:

पुणे में खेले जा रहे चेन्नई और बेंगलुरु के बीच IPL मैच के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। एक कपल ने चेन्नई की पारी के दौरान सभी का दिल जीत लिया। एक लड़की ने मैच के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। प्रेमिका को गले लगाकर लड़के ने भी अपनी रिंग पहन ली और प्रपोजल स्वीकार किया। चेन्नई की पारी के 11वें ओवर में टीवी स्क्रीन पर इस जोड़ी को दिखाया गया।

तालियां बजाकर वहां दर्शकों ने दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को लाइव दिखाया गया। अब सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। तरह-तरह के रिएक्शन भी सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं। लड़का और लड़की ने बेंगलुरु की टीम की जर्सी पहने हुई थी । दोनों RCB के फैन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here