क्या है भ्रष्टाचार के खिलाफ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

0
160
rishvad
recording of police taking rishvad

जारी करेंगे अपना वॉट्सऐप नंबर

rishvad

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया हैं। CM मान पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करेंगे। यह नंबर 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह की बरसी पर जारी होगा।मान ने कहा कि यह मेरा वॉट्सऐप नंबर होगा। इसके बाद कोई रिश्वत मांगे तो उसे मना मत करना, उसकी ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। मेरा ऑफिस उसकी पूरी जांच करेगा और भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

दिल्ली का दिया उदाहरण

CM मान ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में ऐसा ही नंबर जारी किया गया था। जिसके बाद भ्रष्टाचार ऐसे खत्म हुआ कि तब से केजरीवाल ही सत्ता में आ रहे हैं। पंजाब में भी भ्रष्टाचारियों पर इसी तरह नकेल कसी जाएगी।

लोगों ने जिम्मेदारी निभाई, अब मेरी बारी

मान ने कहा कि लोगों ने बड़ी संख्या में वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। अब मेरी बारी है। लोगों को पंजाब में करप्शन फ्री सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो अफसर ईमानदार है, उसे डरने की जरूरत नहीं है। उनके साथ मैं खड़ा हूं लेकिन जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे कतई नहीं छोड़ा जाएगा।

केजरीवाल ने भी की तारीफ

पंजाब में घोषणा होते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम भगवंत मान की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब हमने इसे दिल्ली में शुरू किया तो भ्रष्टाचारी डरने लगे। अगर कोई अफसर रिश्वत मांगता था तो लोग पूछते थे – मोबाइल निकालूं क्या?, इससे करप्शन खत्म हो गई। अब पंजाब में भी इसी तरह भ्रष्टाचार खत्म होगा।

पंजाब में पहली बार AAP सरकार

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई है। अब तक पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल का ही शासन रहा। दिल्ली के बाद पंजाब पहला पूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली है।

चुनाव में 92 सीटें जीती

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। आप ने 117 में से 92 सीटें जीत ली। सत्ता में रही कांग्रेस 77 में से सिर्फ 18 पर सिमट गई। वहीं अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिली। लोगों ने पंजाब के बदलाव के साथ भगवंत मान को CM बनाने के लिए जमकर वोटिंग की। मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम चेहरा बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here