ये 10 खूबसूरत दर्शनीय स्थल लगा रहे हैं भारत की सुंद… में चार चांद कि पर्यटक खिंचे आते हैं इनकी ओर

0
799
ye 10 khoobasoorat darshaneey sthal laga rahe hain

प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि से भरपूर भारत इतना सुंदर है कि इसे देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी देश-विदेश से यहां आते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भी भारत की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं। तीनों ओर से समुद्र से घिरा भारत विश्व के नक्शे पर भी अपनी अलग पहचान बनाये है। इसके एक ओर हिन्द महासागर है तो दूसरी तरफ विशाल हिमालय एक और अथाह रेगिस्तान है तो एक और घने जंगल। हर जगह की खूबसूरती बेमिसाल है। सबसे विशेष बात हैं यहां के धर्मस्थल। चारों धाम की यात्रा पर अगर आप निकलें तो ईश्वर से तो आपका साक्षात्कार होगा ही प्रकृति भी सम्पूर्ण सौन्दर्य को समेटे आपको हर जगह नज़र आएगी। आज हम आपको भारत के ऐसे ही 7 खूबसूरत स्थानों की जानकारी देंगे,जिनके बारे में जानकर उन्हें देखने के लिए मजबूर जरूर हो जाएंगे- धरती का स्वर्ग-कश्मीर भारत की खूबसूरती का जो भी जिक्र करे और सबसे पहले उसके मुख से कश्मीर का नाम ना निकले यह तो हो ही नहीं सकता। यह भारत की सबसे खूबसूरत जगह है जिसकी सुंदरता के लिए ना जाने कितने कवियों ने रचनाएं लिख डाली। खूबसूरत विशाल बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी वादियां, डल झील, शिकारे की सैर के साथ माँ विष्णु देवी तथा पवित्र अमरनाथ की गुफा इसका महत्त्व और भी दुगना कर देती है।

आकाश को छूते बड़े-बड़े देवदार के वृक्ष बरबस ही आपका मन मोह लेते हैं। हनीमून डेस्टिनेशन में इसे पहले स्थान पर आप हमेशा पाएंगे। पर्यावरण की दृष्टि से
भी कश्मीर सबसे स्वच्छ आपको मिलेगा। कल-कल करती झीलें इसकी खूबसूरती को ओर भी आकर्षक बना देती हैं। जब भी आपका भारत घूमने का मन हो तो
कश्मीर के बिना वो अधुरा ही रह जाएगा अगर आप यहां नही जाओगे। नागिन झील, झेलम नदी के किनारे हाउसबोट में ठहरना बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहेगा।
मुगल गार्डन की सुंदरता को तो शब्दों से आंका ही नहीं जा सकता। रजवाड़ों की धरती राजस्थान ,जहां मिलेंगे आपको अथाह रेगिस्तान- कश्मीर जहां बर्फीले पहाड़ों की खूबसूरती के कारण आकर्षक है तो राजस्थान रेतीले रेगिस्तान के कारण। भारत का बहुत खूबसूरत प्रदेश है राजस्थान। कितनी ही वीरता और शौर्य की कहानियां इससे जुड़ी हैं। वीरांगनाओं के त्याग से भरी इस धरती पर कदम रखते ही आप इसके रंग में सराबोर हो जाओगे। जैसलमेर और बाड़मेर में मीलों तक फैला रेगिस्तान बरबस आपको अपनी और खींचता है। जयपुर को गुलाबी नगरी भी कहा जाता है। यहां का हवामहल विश्वभर में प्रसिद्ध है। पुष्कर का धार्मिक दृष्टि से अपना महत्त्व है। अजमेर में दरगाह शरीफ पर पूरा वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ आप देख सकते हैं।

राजस्थान में शिल्पकला के इतने नमूने आपको देखने को मिलेंगे कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। खान-पान के अगर आप शौकीन है तो राजस्थान की धरती पर आप इसके पकवानों के लाज़वाब स्वाद ताउम्र भूल नहीं पाओगे। हरा-भरा केरल – चारों ओर समुद्र से घिरा बहुत खूबसूरत सा प्रदेश है केरल। केरल की हर जगह बेहद आकर्षक है। यहां की विशेषता यह है कि अगर आप सी बीच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो चुआरा, कोवलम, मरूदेश्वर, वेकल आदि बीच पर रहकर समुद्रतट का आनन्द ले सकते हैं और यदि आपको किसी हिल स्टेशन पर रहना है तो भी मन्नार, पेरिमेड, इडडूकि, लक्कडी, देवीकुलम आदि हिलस्टेशन पर रह सकते हैं। बड़े-बड़े नारियल के पेड़ यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। हरे-भरे जंगल के बीचोंबीच निकलती नदी में नाव की सवारी आपको रोमांच से भर देगी। पहाड़ों की रानी-दार्जलिंग क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से प्रसिद्ध दार्जिलिंग की सुंदरता की बात ही निराली है। चाय के बागानों को वजह से यह बरबस ही अपनी ओर पर्यटकों को खींच लेता है। दूर -दूर तक हरे कालीन की तरह बिछे ये बागान बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। कभी दार्जिलिंग सिक्किम का हिस्सा माना जाता था। टॉय ट्रेन से दार्जलिंग की सैर करने का मजा ही कुछ और है। बतसिया लूप से जब यह ट्रेन गुजरती है तो सभी पहाड़ियां 180 के विस्तार से नज़र आती हैं, जो बहुत ही रोमांचक अनुभव रहता है।

यहां टाइगर हिल्स से सूर्योदय के नज़ारा देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। जब यहां का मौसम बिल्कुल साफ होता है तो विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट
के दर्शन भी सुलभ हो जाते हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान में पशु प्रेमियों को अनगिनत जाती के दुर्लभ प्राणी भी देखने को मिलते हैं। धर्मस्थल अमरकंटक जहां बंदर भी लगाते हैं ध्यान- नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक भारत की बहुत ही आलौकिक औऱ खूबसूरत जगह है। यह मध्यप्रदेश में स्थित है। इस स्थान की विशेषता यह है कि यहां एक प्राचीन कमंडल है जो हमेशा पानी से भरा रहता है। इस जगह पर आध्यात्मिकता का ऐसा वास है कि बंदर भी आपको ध्यानमग्न नज़र आएंगे। यह विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच बसी बहुत सुदर जगह हैं और एक प्रसिद्ध तीर्थस्थान भी। झरनों से भरा अरुणाचल मेरा ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से भरा बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है अरुणाचल प्रदेश। यह प्रदेश जितना अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है उतना ही संस्कृति और परम्पराओं के लिए भी जाना जाता है। प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी , कांजीरंगा नैशनल पार्क, प्राचीन उमानन्द शिव मंदिर यहां श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां आपको दुनिया के सबसे ऊंचे झरने देखने का भी रोमांच प्राप्त होता है। यहां आपको सबकुछ मिलेगा जो भी एक जगह को खूबसूरत बनाता है। द्वारिकाधीश की पवित्र स्थली गुजरात गुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है जहां आपको कृष्णभक्ति के दर्शन नज़र आएंगे। समुद्रतट पर बसा यह प्रदेश अपने व्यापार और शिल्पकला के लिए बेहद प्रसिद्ध है। सोमनाथ मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, द्वारिकापुरी यहां के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। गुजरात अपने भीतर ऐतिहासिक स्थानों को समेटे है – हड़प्पा शहर, झूलती मीनार आदि ऐसी कितनी ही जगह हैं जो इतिहास के दर्शन करवाती नज़र आती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here