मानसूनी आहट ने पकड़ी रफ़्तार

0
814
Monsoon

इस बार देश की जनता को 12 साल के बाद मानसून के आने का लम्बा इंतजार करना पड़ा| 19 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और रफ़्तार पकड़ कर मानसून की आहट पिछले 4 दिनों में 10 राज्यों तक पहुँच गयी है और इसी हफ्ते मानसून कई और राज्यों में पहुँचने की आशंका है| अगले 48 घंटे में मानसून महानगर मुंबई में दस्तक दे सकता है| मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दक्षिण पश्चिम इलाके में उत्तर भारत में जम कर बारिश होगी और मौसम में ठहराव की स्थिति बनी रहेगी|

बारिश का आनंद

जैसे ही बारिश (मानसून) का मौसम शुरू होता है सबके मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है उस खुशी को सब अपने अपने तरीके से मनोरंजन करके मनाते है। बच्चे बारिश में नहा कर, नोजवान नहा कर और मोटरसाईकल चला कर, घर में ठेलो,दुकानों पर गरमा गरम चटपटे खाने वालो की भीड़ जमा होने लगती है सब पकौड़े, छोले भठूरे, गर्मागर्म समोसे इत्यादि का मजा लेते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

जीभ के स्वाद के चक्कर में हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं और मौसम के बदलते हुए इन्फेक्शन से जुड़ी बीमारियों का अपना आप स्वागत कर लेते हैं।

जैसे ही बरसाती मौसम आता है इसमें इंसान का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए इस मौसम में हमें अपने खाने का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

इस मौसम में हमें पत्ते वाली चीजें जैसे पालक मेथी बथुआ आदि का परहेज करना चाहिए क्योंकि इनके अंदर छोटे छोटे कीड़े हो जाते हैं और कीड़े अपने अंडा दे देते हैं अगर खाने की इच्छा बनती है या कोई मजबूरी है तो हमें गुनगुने पानी से अच्छे से धोकर उसे खाना चाहिए।

आलू,अरबी, भिंडी, मटर , फूलगोभी, करेले और जो सब्जियां तेल घी में तलने पर बनती है उसको भी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि मानसून के मौसम में यह सब्जियां आसानी से नहीं पचती और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

जितना हो घर पर बनी चीजे खानी चाहिए जिससे हम मौसम और खाने की चीजों का ख़ुशी से भरपूर आनंद ले सके|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here