फिटनेस पाने के लिए रखें इन खास बातों का ध्यान

0
785
fitness-pane-ke-liye-in-khaishesh-baton-ka-dhyan-rakhe

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी इतना समय नही कि वो घण्टों एक्सरसाइज कर अपने आपको फिट रख सके, लेकिन कुछ ज़रूरी चीजों का ध्यान रखकर तथा समझदारी से आप भी बिल्कुल फिट रह सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है

  • एक सही टाइमटेबल अगर आप अपने सभी काम एक टाईमटेबल के हिसाब से करेंगे तो आप अपना ख्याल भी रख पाएंगे और अपने सभी काम भी पूरे कर पाएंगे।
  • दूसरी सबसे जरूरी बात है निर्धारित खान-पान। खान-पान को लेकर आपको बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिस प्रकार जंक फूड हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनते जा रहे हैं इससे ना केवल हमारी सेहत पर असर पड़ रहा है बल्कि हम आलसी भी बनते जा रहे हैं। अतः कोशिश कीजिये कि जंक फूड आपके भोजन का हिस्सा ना बने।
  • सुबह की ताज़ी हवा पूरा दिन आपको तरोताज़ा रखने में सहायक सिद्ध होती है। कोशिश कीजिये कि सुबह 10से 15 मिनट आप सैर के लिए निकालें। इससे आप एक तो जल्दी उठने की अच्छी आदत को अपनाएंगे और मोटापे जैसी बीमारी से भी छुटकारा पाएंगे।
  • फल औऱ जूस का सेवन करने से भी एस्प फिट रहते हैं वैसे भी अंग्रेजी में एक कहावत है कि एक सेब रोज़ खाएं, डॉक्टर को दूर भगाएं।
  • पौष्टिक भोजन भी आपको फिट रखता है। आपके भोजन ने पौष्टिक तत्व जैसे दाल, चावल, दूध दही तथा हरी सब्जियां अगर शामिल हैं तो आपकी सेहत हमेशा सही रहती है।
  • योग को आज से ही नहीं बल्कि वैदिक काल से स्वास्थ्य का सर्वोत्तम आधार माना जाता है। अगर आप कुछ समय योगा के लिए निकालें तो ना तो आपको अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत पड़ेगी और ना ही जिम जाने की।

बस इन ज़रूरी बातों को अपनाकर आप रह सकते हैं सेहतमंद और तंदुरुस्त। जरूरत है तो बस खुद पर थोड़ा ध्यान देने की और थोड़ा समय निकलने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here