महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला सऊदी अरब

0
539
mahilaon ke lie ek aitihaasik phaisala saoodee arab

सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं के प्रति नरम रुख अपनाते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले में सरकार ने महिलाओं को विदेश यात्रा पर जाने के लिए अभिभावकों की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। इस इतिहासिक फैसले के तहत महिलाएं अब किसी भी पुरुष ‘संरक्षण’ की अनुमति के बिना भी विदेश यात्रा पर जा सकेंगी।

महिलाओं पर प्रतिबंध हटा

सऊदी अरब सरकार के महिलाओं पर भिन्न भिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए हुए थे। सऊदी अरब सरकार अब धीरे-धीरे महिलाओं के प्रति नरम रुख अपना रही है गत वर्ष भी महिलाओं के लिए ड्राइविंग करने का प्रतिबंध हटा दिया गया था। इससे पहले दुनिया में सऊदी अरब ही एक ऐसा देश था जहां पर महिलाओं को कोई भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं थी ।

अब नहीं लेनी पड़ेगी अनुमति

सऊदी अरब सरकार अब आये एक नए फैसले के अनुसार महिलाओं को अब पति, पिता अथवा अन्य किसी अभिभावक की अनुमति के बगैर विदेश यात्रा पर जा सकेगी। इसके लिए महिला की उम्र 21 वर्ष या 21 से अधिक होनी चाहिए। ऐसी महिलाएं अपना पासपोर्ट हासिल करके अभिभावक की स्वीकृति के बिना देश छोड़कर किसी अन्य देश में जा सकती है। इस प्रतिबंध हटाने के संबंध में अधिकारिक जानकारी गजट उम्म कुमरा में प्रकाशित एक सरकारी फैसले में दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here