बारिश से कई जगहों पर अब तक भी है जलभराव मुंबई

0
633
Rain-in-Mumbai

जैसे ही मानसून ने महानगर मुंबई को दस्तक दी पहली ही बारिश ने बीएमसी की पोल खोल दी। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में भारी नुकसान हुआ पर नगर निगम की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए|

बारिश के कारन मुंबई में यातायात बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के कारण मुंबई की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई थी, एयरपोर्ट पर भी मछलियां सैर करती नजर आई। बारिश से गीली हुईं बिजली के तारों से 3 लोगो की करंट लगने से मौत हो गयी इसके इलावा बहुत लोग घायल हुए है

आने जाने वाली दिक्कते

मुंबई निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है स्कूल जाने में बच्चो को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है| लोगो को ऑफिस जाने में बहुत परेशानी हो रही है| इस सब के चलते ऐप्प द्वारा कैब सेवा प्रदान करने वाली ‘ओला’ और ‘उबर’ ने अपने रेट को सामान्य से दोगुना कर दिया है। टैक्सी और ऑटो वालों ने भी अपने रेट को बढ़ा दिया है। ऑटो चलाने वालों के खिलाफ आरटीओ को ढेरों शिकायतें मिल रही हैं। भारी बारिश के कारण महानगर में लोकल ट्रेन भी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है उसके इलावा 250 ट्रेन देरी से चल रही हैं लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक रेँगते हुए चलता नजर आया। मुंबई में शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट भी किया गया था। शनिवार को घाटकोपर एरिया में दीवार गिरने से भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ ।

मुंबई और आस पास

महानगर के मलाड सबवे, साकीनाका, साया लेबर कैंप, मिलन सबवे, नेशनल कॉलेज, हिंदमाता, अंधेरी सबवे जैसी अन्य जगहों पर घुटने घुटने तक पानी भरा हुआ है| महानगर के लोगों ने एक तरफ तो पानी की किल्लत से थोड़ी राहत महसूस की है पर दूसरी तरफ बारिश का कहर उन को भारी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक के शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान भी लगाया है। अब तक अलग-अलग घटनाओं में मुंबई और पुणे में भारी बारिश के कारण 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

बारिश के चलते हैं

उधर बीएमसी भी हर समस्या से सुलझने के लिए कुछ ना कुछ नए तरीके अपना रही है हर वार्ड के लिए उन्हेंने ट्विटर हैंडल तैयार किया है जिसमें इलाके से जुड़ी समस्याओं की सूचना उसमें पोस्ट कर सकते हैं ताकि जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here