हिमाचल प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की रैली में जा रही बस पलटी। घायल हुए छात्र।

0
776
Narendra Modi

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में एक रैली का आयोजन किया गया । जिसमें शामिल होने हिमाचल के कोने-कोने से लोग पहुंचे। इस रैली को सम्बोधित करने स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी धर्मशाला पहुंचे। इस रैली में जहां प्रधानमंत्री रैली में उपस्थित लोगों को उपलब्धियां गिनवा रहे थे, विपक्ष पर हमला कर रहे थे ,वहीं नगरोटा सुरिया से धर्मशाला रैली में छात्रों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।तत्काल आस-पास के स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।यह हादसा कांगड़ा जिले के लंज नामक स्थान पर हुआ। बस में सवार सभी छात्र-छात्रायें एकलव्य कम्प्यूटर सेंटर से धर्मशाला रैली में शामिल होने जा रहे थे। बस मेँ लगभग 35 छात्र थे और सभी घायल हुए हैं । प्रशासन की ओर से कोई चिकित्सा सुविधा ना मिलने के कारण ज़मीन पर ही लेटाकर इन्हें  प्राथमिक चिकित्सा दी गई। ठिठुरती सर्दी में घायलों के लिए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मदद ना पहुंचना सचमुच चिंताजनक है। अब लंज सीएचसी में घायलों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 11 छात्रों को नगरोटा सूरिया अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी छात्रों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई गई है। घायल छात्रों के नाम इस प्रकार हैं- शिल्पा पुत्री मंगल, शिखा पुत्री अशोक, अनिता पुत्री करनैल सिंह,मनीषा पुत्री जोगिंदर सिंह, प्रियंका पुत्री साहेब सिंह, श्वेता पुत्री सतपाल सिंह, ममता पुत्री प्रकाश चंद, रजनी पुत्री हरनाम सिंह, अनुकूल पुत्र सुरेंद्र कुमार, रजत पुत्र सतपाल, आशा पुत्री धर्म सिंह, तमन्ना पुत्री मिलाप सिंह, महिमा पुत्री गगनसिंह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here