हिमाचल में आयोजित जन आभार रैली में गरजे मोदी।

0
545
railee mein garaje modee

हिमाचल में आयोजित जन आभार रैली में गरजे मोदी। बोले-चोरों की नींद हुई हराम हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने की खुशी में सरकार की ओर से जन आभार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मोदी जी ने किसानों और जवानों के मुद्दे पर बोलते हुए विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता से झूठ ही बोला है। उन्होंने कहा वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर भी कांग्रेस ने साफ झूठ बोलकर मात्र 500 करोड़ का प्रावधान किया और अब कर्नाटक के किसानों के साथ भी यही दोहराया जा रहा है। कर्जमाफी के नाम पर उन्हें जिस प्रकार छला जा रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भी हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा 21 हज़ार करोड़ रूपए ही मिलते थे लेकिन जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है तब से यह राशि बढ़ाकर 72 हज़ार करोड़ रूपए कर दी गई है। जयराम सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एक साल में हिमाचल में भाजपा ने यह कर दिखाया है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी यहीं रहेगी और यह प्रदेश इतना उभरेगा कि कोई पहाड़ी राज्य इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया।मोदी जी ने कांग्रेस पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि अब चोरों को नींद हराम हो गई है क्योंकि देश का चौकीदार सोने को तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कांग्रेस OROP के नाम पर जवानों को मूर्ख बनाती थी अब वही काम वह किसानों के साथ कर रही है। पहले जितने झूठ उसने जवानों से बोले अब उससे ज्यादा झूठ वह किसानों से बोल रही है। लेकिन अब कोई देश को लूट नहीं सकता क्योंकि देश का चौकीदार सोने को तैयार ही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here