फ़िल्म हस्तियों के दो बड़े फंक्शन , जिनका था बॉलीवुड प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार

0
491
philm hastiyon ke do bade phankshan

आज फ़िल्म इंडस्ट्री बड़े सुपरस्टार्स जहां रणवीर कपूर और दीपिका अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन दी वहीं  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस कैथलिक रीतिरिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए।  इस शादी में दोनो के परिवार वाले और करीबी मित्र मौजूद रहे । मुकेश अंबानी भी प्रियंका की शादी में शरीक होने अपने परिवार के साथ पहुंचे। माना यह भी जा रहा है कि रविवार को प्रियंका हिंदू रीतिरिवाज से भी यह शादी करेंगी। प्रियंका और निक की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है और वे उनकी पल -पल  की अपडेट्स पर नज़र भी बनाये हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। शादी से पहले हल्दी आदि की सारी रस्में निभाई गई और फिर कैथोलिक रिवाज से वे पति-पत्नी बन गए। प्रियंका और निक ने इस बात के खास इंतज़ाम किये हैं कि उनकी शादी की एक भी तस्वीर या वीडियो लीक ना हो जबकि उनके फैंस इस इंतज़ार में है कि कब उनकी शादी की कोई तस्वीर उनके हाथ लगे। उसके साथ ही एक बड़ी जोड़ी रणवीर और दीपिका जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन ग्रैंड हयात होटल में दी।  जिसमें बड़ी – बडी हस्तियां उन्हें बधाई देने पहुंची अब ये दोनों जोड़ियां शादी के बाद एक खुशहाल जिंदगी बिताएँ यही हमारी शुभकामनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here