Chandrayaan-2 31 days away from the Moon

0
733
chandrayaan-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के Moon मिशन चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण के बाद सूचना दी है की हमारा चंद्रयान-2 चाँद से सिर्फ 31 दिन दूर है अभी तक की जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2 ने मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा पांचवीं बार सफलतापूर्वक बदली हैं। इसरो ने इस बात की जानकारी दी है क़ि चंद्रयान-2 जल्दी ही चाँद पर पहुंच जायेगा। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-2 ने दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर पांचवीं कक्षा सफलतापूर्वक बदली है। चंद्रयान के सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स सही ढंग से काम कर रहा हैं। और अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा है

चंद्रयान-2 14 अगस्त से 20 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में पहुच जायगा और 6 दिनों में कक्षा पार करके 20 अगस्त को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाये गा। और फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और फिर चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा। 5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा और वहा से जानकारी पराप्त करे गा जो हमारे लिए बहुत महत्वपूण है इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। और यह भारत देश के लिए बहुत गर्व की बात है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here