दूसरे हफ्ते भी दनादन चल रही है गुड न्यूज़

0
958
Good-News-Film

200 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

वर्ष 2019 के आख़िरी शुक्रवार 27 Dec. 2019 को रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म गुड न्यूज़ का बेहतरीन सफ़र नये साल में भी जारी है। दूसरे वीकेंड के बाद सोमवार को फ़िल्म ने शानदार कलेक्शन किया। ट्रेंड को देखते हुए जानकार मान रहे हैं कि गुड न्यूज़ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। उधर, ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
दूसरे सोमवार को गुड न्यूज़ ने 5.40 का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 11 दिनों का नेट कलेक्शन 167.50 करोड़ हो चुका है। 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने के लिए फ़िल्म को अब 32.50 करोड़ चाहिए। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 अपनी झोली में किये।

शुरुआत में ही गुड न्यूज़ के हिट होने के लक्षण दिए दिखाई

गुड न्यूज़ ने पहले हफ़्ते में ही गुड न्यूज़ दे दी थी। फ़िल्म ने 127.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने 17.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 21.78 करोड़ और रविवार को 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 13.41 करोड़ और मंगलवार को 16.20 करोड़ का कारोबार किया था। 2020 के पहले दिन छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया, जिसके चलते बुधवार को फ़िल्म ने 22.50 करोड़ जमा कर लिये थे। गुरुवार को गुड न्यूज़ ने 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

2 हफ्तों में हुई शानदार कमाई

अक्षय कुमार- करीना कपूर स्टारर फिल्म गुड न्यूज ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुज़ार लिये हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कमाई की है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। रविवार को 14.40 करोड़ के कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 162.10 करोड़ हो चुका है। अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फैमिली फिल्म है, लिहाजा न्यू ईयर पर लोंगो ने इसे बढ़ चढ़कर देखा है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 200 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। गुड न्यूज़ के पास फिलहाल कमाने के लिए और चार दिनों का समय है।

गुड न्यूज़ की टीम के बारे में

गुड न्यूज़ को राज मेहता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान स्पर्म एक्सचेंज हो जाने की थीम पर आधारित है।

10 जनवरी तक सिनेमाघरों में रहेगी कायम गुड न्यूज़

10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक रिलीज होने वाली है। लिहाजा, तब तक गुड न्यूज़ सिनेमाघरों पर कायम रहेगी। और इससे इस फिल्म की ओवरऑल कमाई बढ़ जाएगी और इसे अच्छा फीडबैक भी प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here