Maharashtra elections: BJP released fourth list of seven candidates

0
522
Maharashtra-elections-BJP-released-fourth-list-of-seven-candidates

Maharashtra elections: भाजपा ने जारी की सात उम्मीदवारों की चौथी सूची

Maharashtra elections चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में बीजेपी ने 7 उम्‍मीदवारों को जगह दी गई है। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण नाम रोहिणी खड़से का है उन्‍हें मुक्‍ताईनगर से टिकट दिया गया है। बता दें कि रोहिणी भाजपा नेता एकनाथ खड़से की बेटी हैं। खड़से टिकट न मिलने के चलते नाराज़ चल रहे थे।

इस सूची में से मंत्री विनोद तावडे का टिकट कट गया। साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित को भी टिकट नहीं दिया गया है जिस के कारण वो नाराज़ है।

भाजपा द्वारा जारी की इस सूची में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है। भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से भाजपा ने मैदान में उतारा है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है।

प्रकाश मेहता और विनोद तावड़े दोनों ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। विनोद तावड़े बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और फडणवीस कैबिनेट में मंत्री हैं। तावड़े बोरीवली सीट से विधायक हैं।

महाराष्ट्र में जब भी मुख्यमंत्री की रेस में नेताओं का जिक्र होता है, तो तावड़े के नाम की चर्चा की जाती है। उनकी महत्वकांक्षा पर भी सियासी गलियारों में बात की जाती है। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान भी उनके नाम से जुड़ी इन चर्चाओं से नाखुश है।

प्रकाश मेहता की बात की जाए तो इन्हें भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था। मेहता घाटकोपर पूर्व सीट से विधायक हैं और भाजपा ने इस बार इस सीट पर पराग शाह को उतारा है।

Read More News

The Zoya Factor, Pal Pal Dil Ke Pass, Prassthanam Filmed Release Today

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here