पूर्व क्रिकेटर और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद छोड़ा|

0
881
Navjot-Singh

कांग्रेस नेता प्रमुख नेता नवजोत सिंह सिद्धू कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे है| पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा देक्रर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है| श्री सिंधु ने अपने टि्वटर हैंडल से त्यागपत्र पोस्ट करके इसकी जानकारी दी| पोस्ट किये गए त्यागपत्र पर 10 जून 2019 तारीख लिखी हुई थी| कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे चुके राहुल गाँधी को उन्होंने ट्वीट करके त्यागपत्र भेजा|

55 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पिछले काफी दिनों से पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रहे है| शायद सिद्धू को उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और लोकसभा चुनावों में टिकट ना देने से नाराजगी ज्यादा बढ़ती जा रही थी| आखिर नाराजगी को उन्होंने दुनिया के सामने पेश कर दिया और अपने ट्वीट के जरिये कहा की मैं पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं|

 

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हर जगह हार के बाद से ही अमरिंदर सिंह के साथ अनबन चल रही है लोकसभा चुनावों में खुद को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है| वहीं सीएम कप्तान साहिब ने सिद्धू से उनके विभाग छीन लिया था | सिद्धू के पास पहले स्थानीय प्रशासन और पैटर्न संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी थी इसे बदलकर उन्हें नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेवारी सौंप दी गयी| इस तरह पद बदले जाने के कारण सिद्धू कैप्टन से नाराज चल रहे थे दरअसल लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कैप्टन के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here